बकाया नहीं चुकाने पर एम्सटर्डम में जेट एयरवेज का विमान जब्त

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 10, 2019

मुंबई। संकट में फंसी निजी क्षेत्र की एयरलाइन जेट एयरवेज की परेशानियां और बढ़ती जा रही हैं। यूरोप की एक कार्गो सेवा प्रदाता ने बकाये का भुगतान नहीं होने की वजह से कंपनी के बोइंग विमान को एम्सटर्डम हवाई अड्डे पर जब्त कर लिया। एयरलाइन के एक सूत्र ने कहा कि इस विमान के जरिये बृहस्पतिवार से मुंबई से एम्सटर्डम के लिए उड़ान (9 डब्ल्यू 321) सेवा का परिचालन किया जाना था। 

एयरलाइन के एक सूत्र ने बुधवार को पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘कार्गो एजेंट ने एयरलाइन की ओर से बकाये का भुगतान नहीं होने की वजह से जेट एयरवेज का बोइंग 777-300 ईआर (वीटी-जेईडब्ल्यू)अपने कब्जे में ले लिया।’’ 

इसे भी पढ़ें: जेट एयरवेज के पायलटों की धमकी, बकाया वेतन न मिला तो करेंगे कानूनी कार्रवाई

पट्टे पर विमान देने वाली कंपनियों के बकाये का भुगतान नहीं होने की वजह से जेट एयरवेज अपने बेड़े के 75 प्रतिशत से अधिक विमानों को खड़ा कर चुकी है। अब एयरलाइन सिर्फ 25 विमानों के जरिये परिचालन कर रही है, जबकि पहले वह 123 विमानों के साथ परिचालन कर रही थी। 

इसे भी पढ़ें: डीजीसीए का ऐलान, एयरलाइन कंपनियों से उड़ानों की संख्या बढ़ाई जाए

नकदी संकट की वजह से एयरलाइन अपने 16,000 से अधिक कर्मचारियों के आंशिक वेतन का ही भुगतान कर पा रही है। कंपनी के पायलटों के एक वर्ग ने मंगलवार को कंपनी प्रबंधन को कानूनी नोटिस भेजा है। फिलहाल कंपनी का प्रबंधन भारतीय स्टेट बैंक की अगुवाई वाला बैंकों का गठजोड़ कर रहा है। कंपनी ने उपरोक्त उड़ान को रद्द किए जाने की पुष्टि करते हुए कहा है कि ‘परिचालन से जुड़े कारणों’की वजह से उसे यह कदम उठाना पड़ रहा है। एक सूत्र ने बताया कि यह विमान मंगलवार को मुंबई से एम्सटर्डम गया था। इसे बृहस्पतिवार को वापस आना था।

प्रमुख खबरें

IWL के 10वें सत्र का आगाज शुक्रवार को, East Bengal और गोकुलम केरल के बीच कल्याणी में भिड़ंत

IPL में Delhi Capitals की कप्तानी छोड़ना चाहते हैं Axar Patel, Auction के बाद होगा फैसला

Chhattisgarh: 21 क्विंटल से कम Paddy बेचने पर भी किसानों को 13839 रुपये आदान सहायता

देश-दुनिया की बड़ी खबरें: PM Modi का मीडिया से आह्वान, UP में सियासी गठबंधन और खेलों में भारत का परचम