आभूषण निर्माताओं की खरीद से सोना 120 रुपये चढ़ा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 27, 2019

नयी दिल्ली। स्थानीय आभूषण निर्माताओं और खुदरा व्यापारियों की लिवाली बढ़ने से बुधवार को स्थानीय सर्राफा बाजार में सोना 120 रुपये चढ़कर 34,650 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार चांदी भाव भी 70 रुपये चढ़कर 41,475 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इसकी अहम वजह सिक्का ढलावों और औद्योगिक इकाइयों की ओर से चांदी का उठाव बढ़ना है। हालांकि, वैश्विक संकेत कमजोर रहने से कीमती धातुओं की बढ़त थम गई। व्यापारियों का कहना है कि शादी-ब्याह की खरीद से बाजार में लिवाली बढ़ी है।इससे सोने की कीमतों में तेजी आयी है।

इसके अलावा दिन में कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले रुपया 42 पैसे गिरकर 71.49 रुपये प्रति डालर तक गिर जाने से आयात महंगा हुआ है। इसने भी सोने की कीमतें चढ़ने में मदद मिली है। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.12 प्रतिशत गिरकर 1,327.80 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.22 प्रतिशत गिरकर 15.94 डॉलर प्रति औंस पर रही।

इसे भी पढ़ें: आभूषण विक्रेताओं की लिवाली से सोना तेजी के साथ 33,100 रुपये प्रति 10 ग्राम

दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना क्रमश: 120 रुपये चढ़कर 34,650 रुपये और 80 रुपये बढ़कर 34,480 रुपये प्रति दस ग्राम रहा। आठ ग्राम वजनी सोने की गिन्नी का भाव 26,600 रुपये प्रति इकाई पर ही बना रहा। चांदी तैयार भाव भी 70 रुपये चढ़कर 41,475 रुपये प्रति किलोग्राम और साप्ताहिक डिलीवरी चांदी भाव 54 रुपये बढ़कर 40,130 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। चांदी सिक्का प्रति सैकड़ा लिवाली 83,000 रुपये और बिकवाली 84,000 रुपये पर पूर्ववत रहा। 

प्रमुख खबरें

Apple में Tim Cook युग का अंत, जानिए कौन हैं नए CEO John Ternus जो संभालेंगे कमान।

Laureus Awards: Madrid में Carlos Alcaraz का बड़ा सम्मान, बने Sportsman of the Year

Hansi Flick के आते ही Barcelona में बड़े बदलाव की आहट, नई Team बनाने का प्लान हुआ तैयार

Priyansh Arya की तूफानी Batting ने जीता दिल, दिग्गज Ashwin ने भी बांधे तारीफों के पुल