मुजफ्फरनगर में आभूषण व्यापारी से लाखों रुपये के जेवर लूटे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 14, 2025

मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना थाना क्षेत्र में हथियारों से लैस बदमाशों ने रविवार को एक आभूषण विक्रेता से लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण, एक मोबाइल फोन और नकदी लूट ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

नेम चंद्र ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि तीन अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोका और बंदूकों के बल पर लाखों रुपये कीमत के सोने, चांदी के जेवर, मोबाइल फ़ोन और चार हजार रुपये नकद लूटकर फरार हो गए।

अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) इंदु सिद्धार्थ ने पत्रकारों को बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लुटेरों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया।

प्रमुख खबरें

Ayodhya में NSG रीजनल हब के लिए 26 हेक्टेयर जमीन मुफ्त देगी UP सरकार

MP दौरे पर आएंगे BJP अध्यक्ष Nitin Nabin और Rahul Gandhi, इंदौर में होंगे कार्यक्रम

Nepal Flood: आठ जिलों से और शव मिलने के बाद मृतकों का आंकड़ा पहुंचा 1,399

दिल्ली कोर्ट से Swatantra Bhardwaj को 3 हफ्ते की अंतरिम जमानत, पुलिस को दिए जांच के निर्देश