Jhanvi Kapoor की अगली फिल्म की हुई घोषणा, डायरेक्टर कोराताला शिवा की फिल्म में Junior NTR के साथ स्क्रीन करेंगी शेयर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 06, 2023

हैदराबाद। अभिनेत्री जाह्नवी कपूर निर्देशक कोराताला शिवा की आने वाली फिल्म में दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार एनटीआर जूनियर के साथ नजर आएंगी। फिल्म निर्माताओं ने सोमवार को इसकी घोषणा की। जाह्नवी कपूर इस फिल्म के साथ दक्षिण भारतीय फिल्मों में अपनी पारी का आगाज करेंगी। फिल्म पांच अप्रैल 2024 को रिलीज होगी।

जूनियर एनटीआर की यह 30वीं फिल्म होगी। इसके निर्माता एनटीआर आर्ट्स के हरि कृष्णा के और युवसुधा आर्ट्स के सुधाकर मिकिलिनेनी हैं। अनिरुद्ध रविचंदर इसका संगीत देंगे। जाह्नवी कपूर आखिरी बार फिल्म ‘मिली’ में नजर आई थीं, जो मलयालम फिल्म ‘हेलेन’ का हिंदी रूपांतरण थी।

प्रमुख खबरें

रोली का दाग लगने पर भूलकर भी न करें रगड़ने की गलती, बस इन ट्रिक्स जरिए साफ करें कपड़ें

Delhi Police ने ज्वैलरी किटी फ्रॉड में अनिकेत वर्मा को सूरत से पकड़ा, 1.5 करोड़ की ठगी का आरोप

AI से वित्तीय धोखाधड़ी में भारी उछाल, US में 89 करोड़ डॉलर से अधिक का नुकसान

Ganesh Utsav पर Delhi-NCR में दर्शन के लिए Noida के ये प्रसिद्ध मंदिर हैं बेहद खास