अमीना खातून के समर्थकों ने हजारीबाग में लगाए पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, 62 के खिलाफ मामला दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 23, 2022

हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना के बाद बरकट्ठा प्रखंड के शिलाडीह पंचायत में पंचायत समिति सदस्य के पद पर अमीना खातून के निर्वाचित होने की खुशी में उसके विजय जुलूस में ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाये गये, जिसके बाद पुलिस ने निर्वाचित प्रतिनिधि समेत 62 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कियाहै जिसमें से 12 नामजद हैं। पुलिस अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चौथे ने बताया कि अमीना खातून के विजय जुलूस में इस तरह की नारेबाजी के वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कोर्रा थाने में प्राथमिकी दर्ज की है जिसमें से 12 लोगों को नामजद किया गया है इसके अलावा 50 अज्ञात लोगों को भी मामले में आरोपी बनाया गया है। 

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार