Maharashtra-Jharkhand Vidhan Sabha Elections: दोनों राज्यों में वोटिंग जारी, सितारों से लेकर आम जनता पहुंच रही वोट करने

By रितिका कमठान | Nov 20, 2024

महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव की शुरुआत हो चुकी है। दोनों ही राज्यों में मतदान शुरू हो चुका है। महाराष्ट्र में शरद पवार, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उनके पूर्ववर्ती उद्धव ठाकरे, डिप्टी सीएम अजित पवार और देवेंद्र फडणवीस जैसे दिग्गज नेताओं की किस्मत दांव पर लगी है। 

झारखंड में भी दूसरे चरण में चुनाव हो रहे है। झारखंड में इंडिया ब्लॉक और एनडीए के बीच सीधा मुकाबला है। बता दें कि झारखंड की 81 विधानसभा सीटों में से 38 सीटों पर मतदाता वोट डाल रहे है। नतीजों का ऐलान 23 नवंबर को होना है।

मुंबई में फिल्मी सितारों ने डाला वोट

मुंबई में कई फिमली सितारों ने अपना मतदान किया है। सबसे पहले मतदान करने पहुंचने वालों में बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार का नाम शामिल है। सुबह 7 बजे शुरू हुए मतदान में अक्षय कुमार सबसे पहले वोट डालने पहुंचे। उन्होंने अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के साथ ही पोलिंग बूथ पर पहुंचकर जनता को भी खास मैसेज दिया है। वोट डालने के बाद उन्होंने पोलिंग बूथ पर उपलब्ध सुविधाओं की तारीफ की है। उन्होंने कहा की बुजुर्गों के लिए भी अच्छी व्यवस्था की गई है। उन्होंने जनता से वोट डालने की अपील की है। अभिनेता रितेश देशमुख ने कहा, "महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी अपनी सरकार बनाने जा रही है...मेरे दोनों भाई जीतने जा रहे हैं"

इन नेताओं ने भी डाला वोट

महाराष्ट्र में कई नेताओं ने सुबह ही मतदान केंद्र पहुंच कर अपना वोट डाला है। वोट डालने वालों में एनसीपी एसपी चीफ शरद पवार, नवाब मलिक, योगेन्द्र पवार, अमित ठाकरे शामिल हैं।

 

आरबीआई गवर्नर ने डाला वोट

मुंबई में सुबह-सुबह कई वीवीआईपी अपना वोट डालने पहुंचे हैं। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास अपनी पत्नी के साथ मुंबई के एक बूथ पर वोट डालने पहुंचे। यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं।

प्रमुख खबरें

Mahatma Gandhi ने South Africa में 6 नवंबर को शुरू किया था ऐतिहासिक ‘ग्रेट मार्च’

Ballia Police Encounter: मंदिर लूट के दो आरोपी मुठभेड़ में घायल होकर गिरफ्तार

Sensex 443 अंक उछला, FII की लिवाली से शुरुआती कारोबार में निफ्टी भी चढ़ा

Dhanteras पर ODOP उत्पाद खरीदें, CM Yogi Adityanath ने की अपील