Jharkhand: धनबाद में बैंक रिकवरी एजेंट की गोली मार कर हत्या

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 01, 2023

धनबाद। झारखंड के धनबाद जिले में पीके रॉय मेमोरियल कॉलेज में आज सुबह लगभग आठ बजे बैंक के एक रिकवरी एजेंट उपेंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि उपेंद्र सिंह बुधवार को सुबह आठ बजे जब अपने बच्चे को कॉलेज छोड़ने के लिए पहुंचे उसी दौरान पहले से घात लगाये मोटरसाइकिल सवार दो हमलावरों ने उन्हें गोली मारी। उन्होंने बताया कि घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गये, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने सिंह को मृत घोषित कर दिया।

इसे भी पढ़ें: Budget 2023: ममता बनर्जी ने कहा बजट जनविरोधी , अवसरवादी

पुलिस ने बताया कि घटना के वक्त मौजूद लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और सिंह को अस्पताल पहुंचाया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि मारे गये रिकवरी एजेंट उपेन्द्र सिंह की अपने व्यवसाय के लोगों और रिश्तेदारों से दुश्मनी थी जिसके चलते उन पर कई बार जानलेवा हमला हो चुका हैं। पुलिस सभी दृष्टिकोंण से मामले की जांच कर रही है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

PM मोदी का पॉलिटिकल करियर बर्बाद...ट्रंप के बयान के बाद भारत ने एक्शन की बात कह अमेरिका को चौंकाया

US के साथ व्यापार समझौते पर बोले Piyush Goyal, Rahul Gandhi फैला रहे झूठ, भारत को मिलेगा पूरा फायदा

IND vs NAM Live Cricket Score Updates: भारत की पहले बल्लेबाजी, Playing XI में बड़े बदलाव

Kiren Rijiju का Rahul Gandhi पर बड़ा हमला, बोले- वह Media के सवालों का जवाब नहीं देना चाहते