Jharkhand: JMM को बड़ा झटका, अमित शाह से मिले चंपई सोरेन, 30 अगस्त को भाजपा में होंगे शामिल

By अंकित सिंह | Aug 27, 2024

झारखंड से बड़ी खबर आ रही है। कई दिनों से जिस बात की अटकलें चल रही थीं, उसपर विराम लगने वाला है। विधानसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) को बड़ा झटका लग सकता है। खबर हैं कि इसके वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन जल्द ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होंगे। चंपई ने सोमवार देर रात नई दिल्ली में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की, जो नवंबर-दिसंबर में होने वाले झारखंड विधानसभा चुनावों के लिए भगवा पार्टी के सह-प्रभारी भी हैं।

वर्तमान में हेमंत सोरेन कैबिनेट में मंत्री के रूप में कार्यरत चंपई ने अभी तक झामुमो और सरकार दोनों से इस्तीफा नहीं दिया है। चंपई, जिन्होंने 2 फरवरी से 3 जुलाई के बीच पांच महीने तक झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया, ने 20 अगस्त को अपनी पार्टी और नेतृत्व के प्रति असंतोष व्यक्त किया था। जिस तरह से उन्हें बिना किसी पूर्व सूचना के सीएम पद से हटाया गया, कैसे उनके पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों को बिना उन्हें बताए रद्द कर दिया गया, आदि को लेकर सोरेन ने अपना दर्द और अपमान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया था।

इसे भी पढ़ें: जातिगत जनगणना का Chirag Paswan ने किया समर्थन, NDA से अलग स्टैंड रखने के पीछे बताई वजह

वह 23 अगस्त को दिल्ली से सरायकेला लौटे थे और कोल्हान प्रमंडल की विधानसभा सीटों खरसावां, चाईबासा और सरायकेला का दौरा कर रहे थे, इन 14 विधानसभा सीटों पर सोरेन का काफी प्रभाव है।छह बार के विधायक चंपई सोरेन 1991 से सरायकेला से जीत रहे हैं, जब वह 1995 में पहली बार निर्दलीय विधायक बने थे।

प्रमुख खबरें

Arjun Tendulkar की नेट्स में दिखी शानदार फॉर्म, घातक यॉर्कर से कप्तान ऋषभ पंत को किया परेशान- Video

नक्सलवाद खत्म! PM Modi के Vision से बदलेगा बस्तर, CM Vishnu Deo Sai ने पेश किया Development का रोडमैप

महाकुंभ वाले IIT वाले बाबा अभय सिंह ने कर ली शादी, जानें किस कॉलेज से की पढ़ाई, दोनों के पास हैं कौन-कौन सी डिग्रियां?

Pawan Khera की गिरफ्तारी के लिए छापे मार रही Assam Police, CM Himanta बोले- पहले उसको पेलूंगा, फिर उसका पेड़ा बनाऊँगा