झारखंड मंत्रिमंडल ने विधायक निधि को बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने को मंजूरी दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 30, 2022

रांची, 30 जुलाई। झारखंड मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को विधायक निधि को मौजूदा चार करोड़ रुपये से बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये सालाना करने को मंजूरी दे दी। राज्य के विधायक अपने-अपने क्षेत्रों में विकास कार्यों को और गति देने के लिए विधायक निधि में वृद्धि की मांग कर रहे थे। कैबिनेट सचिव वंदना डडेल ने कहा, ‘‘वर्तमान में प्रति विधायक प्रति वर्ष कोष चारकरोड़ रुपये है, जिसे बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये कर दिया गया है।’’

मंत्रिमंडल द्वारा कुल 29 एजेंडा को मंजूरी दी गई, जिसमें गैर-शिक्षण और विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवानिवृत्ति की आयु 65 वर्ष से बढ़ाकर 67 वर्ष करना शामिल है। मंत्रिमंडल ने हृदय संबंधी उपचार योजना को भी हरी झंडी दे दी, जिसके तहत स्वास्थ्य विभाग और प्रशांति मेडिकल सर्विसेज एंड रिसर्च फाउंडेशन के बीच एक समझौते पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। डडेल ने कहा, ‘‘इस योजना के तहत झारखंड के कुल 1,000 हृदय रोगियों को दो अस्पतालों -सत्य साई हार्ट अस्पताल, अहमदाबाद और सत्य साई हार्ट अस्पताल, राजकोट में मुफ्त इलाज मिलेगा।

प्रमुख खबरें

SAD-BJP गठबंधन पर पंजाब Congress का हमला, अस्तित्व बचाने के लिए बताया मौकापरस्त समझौता

बिहार में Tiger Analytics स्थापित करेगी AI डिलीवरी सेंटर, Samrat Choudhary ने दी जानकारी

Haridwar Ardh Kumbh 2027: जूना अखाड़े के संतों का नगर प्रवेश, धार्मिक गतिविधियों की शुरुआत

पंजाब चुनाव के लिए Congress की बैठक, Sachin Pilot ने साफ छवि और युवाओं पर दिया जोर