झारखंड मंत्रिमंडल ने सहायक शिक्षकों के 50 हजार पद सृजित करने को मंजूरी दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 25, 2022

रांची। झारखंड मंत्रिमंडल ने राज्य के प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों के लिए सहायक शिक्षकों के करीब 50,000 पद सृजित करने की बुधवार को मंजूरी दी। मंत्रिमंडल ने डिग्री कॉलेजों में 87 अध्यापक पद तथा नवनिर्मित 134 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में चिकित्सा अधिकारियों एवं पैरामेडिकल कर्मियों के 1,990 पद सृजित करने को भी मंजूरी दी।

इसे भी पढ़ें: मात्र 30 हजार के लिए आतंकवादी बना शख्स, पाकिस्तानी सेना उठा रही है लोगों की मजबूरियों का जमकर फायदा

कैबिनेट सचिव वंदना डी ने संवाददाताओं से कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में ये फैसले लिए गए।

प्रमुख खबरें

SAD-BJP गठबंधन पर पंजाब Congress का हमला, अस्तित्व बचाने के लिए बताया मौकापरस्त समझौता

बिहार में Tiger Analytics स्थापित करेगी AI डिलीवरी सेंटर, Samrat Choudhary ने दी जानकारी

Haridwar Ardh Kumbh 2027: जूना अखाड़े के संतों का नगर प्रवेश, धार्मिक गतिविधियों की शुरुआत

पंजाब चुनाव के लिए Congress की बैठक, Sachin Pilot ने साफ छवि और युवाओं पर दिया जोर