Jharkhand: चंपई सोरेन ने नई पार्टी बनाने के दिए संकेत, कहा- राजनीति से संन्यास नहीं लूंगा, रास्ते में कोई दोस्त मिला तो...

By अंकित सिंह | Aug 21, 2024

भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच झारखंड के पूर्व सीएम और जेएमएम नेता चंपई सोरेन ने आज बड़े संकेत दिए हैं। चंपई सोरेन ने साफ तौर पर कहा कि मैं राजनीति से संन्यास नहीं लूंगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैंने जो नया अध्याय शुरू किया है, उसमें नए संगठन को मजबूत करूंगा और अगर रास्ते में कोई अच्छा दोस्त मिला तो उस दोस्ती को आगे बढ़ाते हुए जनता और राज्य की सेवा करूंगा। उन्होंने कहा कि एक हफ्ते में सब कुछ साफ हो जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: Champai Soren ने बीजेपी में शामिल होने की अटकलों का किया खंडन, कहा- नहीं समझ पा रहा हूं...

 चंपई ने पोस्ट में बताया कि तीन जुलाई को पार्टी विधायकों की बैठक में उनसे इस्तीफा देने को कहा गया। उन्होंने कहा कि वह इस निर्देश से आहत थे, क्योंकि उनके आत्मसम्मान को ठेस पहुंची थी। पूर्व मुख्यमंत्री के अनुसार, उन्होंने बैठक में घोषणा की कि ‘‘आज से मेरे जीवन का एक नया अध्याय शुरू होगा।’’ उन्होंने कहा कि उनके पास तीन विकल्प हैं, पहला-राजनीति से संन्यास ले लें, दूसरा-एक नयी पार्टी बनाएं और तीसरा-कोई सहयोगी मिले तो उसका दामन थाम लें। चंपई ने कहा, ‘‘उस दिन से लेकर अब तक और आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव तक, इस यात्रा में मेरे लिए सभी विकल्प खुले हैं।’’

प्रमुख खबरें

DUSU Election 2024: चारों पदों पर NSUI की हार के बाद टिकट बंटवारे पर उठे सवाल

Himanta Biswa Sarma ने Rahul Gandhi पर साधा निशाना, नंदीग्राम उम्मीदवार की गिरफ्तारी को बताया पुलिस का कर्तव्य

Agar Malwa Road Accident: PM Narendra Modi ने जताया दुख, PMNRF से मुआवजे का किया ऐलान

DUSU Election में फर्जी वोटिंग का आरोप, NSUI प्रत्याशी कोर्ट का रुख करेंगे