झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के चुनाव प्रस्तावक मंडल मुर्मू भाजपा में शामिल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 04, 2024

 झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बरहैत विधानसभा क्षेत्र से नामांकन के प्रस्तावकों में से एक मंडल मुर्मू भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। पार्टी नेताओं ने सोमवार को यह जानकारी दी।

शर्मा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘सिदो-कान्हू के वंशज एवं हेमंत सोरेन के प्रस्तावक मंडल मुर्मू भाजपा परिवार के सदस्य बन गए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘झारखंड की मौजूदा सरकार की गलत नीतियों के कारण आदिवासी समाज की संस्कृति खतरे में है, इसलिए समाज का हर वर्ग आज भाजपा से जुड़ रहा है।’’

भाजपा ने बरहैत में सोरेन के खिलाफ गमलियल हेम्ब्रम को मैदान में उतारा है। साहिबगंज जिले के बरहैत (अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित) निर्वाचन क्षेत्र के मौजूदा विधायक सोरेन ने 2019 के विधानसभा चुनाव में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के साइमन मालटो को 25,740 मतों के अंतर से हराया था। झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को होंगे, जबकि मतगणना 23 नवंबर को होगी।

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा