Jharkhand CID ने JSSC-CGL परीक्षा गड़बड़ी मामले में एक और आरोपी को किया गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 07, 2026

रांची, सात अगस्त झारखंड पुलिस के अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने राज्य में एक भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) द्वारा 2024 में आयोजित ‘झारखंड स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023’ में कथित अनियमितताओं के मामले में राज्य की जांच एजेंसी ने 18 अगस्त से अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया है।

झारखंड सरकार ने नौकरी के इच्छुक अभ्यर्थियों के भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन के बाद 21 और 22 सितंबर, 2024 को आयोजित जेएसएससी-सीजीएल-2023 परीक्षा समेत कई भर्ती परीक्षाओं को रद्द करने की घोषणा की थी। हालांकि, झारखंड उच्च न्यायालय ने जेएसएससी-सीजीएल-2023 समेत कुछ परीक्षाओं को रद्द करने के सरकार के फैसले पर रोक लगा दी है। अदालत ने यह आदेश भर्ती परीक्षा के उन सफल अभ्यर्थियों की याचिका पर दिया, जिन्हें अपनी नौकरी जाने का डर था।

झारखंड सीआईडी की एक विशेष टीम जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही है। सीआईडी ने इस जांच के सिलसिले में 22 जुलाई को अभय तिवारी को गिरफ्तार किया था। वह उस समय गोड्डा जिले के पौड़ैयाहाट में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के पद पर तैनात था।

मामले में उसकी पत्नी सुषमा कुमारी और भाई अक्षय तिवारी को 18 अगस्त को गिरफ्तार किया गया।

प्रमुख खबरें

Share Market Today | अमेरिका-ईरान तनाव से कच्चे तेल में उबाल, सेंसेक्स 69 अंक फिसला, निफ्टी 23,900 के नीचे खुला

Maihar के Gola Math Temple का रहस्य, एक ही रात में भगवान Vishwakarma ने किया था निर्माण

Tamil Nadu Assembly में भारी हंगामा! कानून-व्यवस्था पर विपक्ष के तेवरों के बीच बोले CM विजय- पुलिस को पावर सेंटर नहीं, रक्षक बनना चाहिए

Prabhasakshi NewsRoom: Secret Airbase बनाने में तेजी से जुटा है China, सैटेलाइट तस्वीरों ने Lop Nur में बन रहे खतरनाक मिलिट्री टेस्ट बेस का किया खुलासा