जा सकती है झारखंड CM हेमंत सोरेन की सदस्यता! EC ने राज्यपाल को भेजी अपनी रिपोर्ट

By अभिनय आकाश | Aug 25, 2022

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। लाभ के पद पर होने के आरोपों को लेकर झारखंड सीएम की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। बीते दिनों हेमंत सोरेन के करीबी के घर से ईडी की छापेमारी में दो एके 47 और कारतूस बरामद किए गए थे। जिसके बाद लगातार सवाल उठ रहे थे। अब हेमंत सोरेन के लिए खनन पट्टा मामला गले की फांस बन गया। बीजेपी ने उन पर खुद को एक खनन पट्टा आवंटित करने का आरोप लगाया है और एक विधायक के रूप में उन्हें अयोग्य ठहराने की मांग की है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चुनाव आयोग की तरफ से झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस को अपनी रिपोर्ट भेज दी है। 

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने हमीरपुर में स्कूल सड़क के लिए Forest NOC देने का आदेश दिया

Raipur Police के खिलाफ ईसाई संगठन का मोर्चा, दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की मांग

JPNIC Lucknow के संचालन और रखरखाव को UP Cabinet की मंजूरी, 30 साल की लीज पर दिया

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी