झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने राहुल गांधी को पार्टी का अध्यक्ष बनाने के समर्थन में प्रस्ताव पारित किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 21, 2022

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी (जेपीसीसी) ने मंगलवार को अनेक अन्य प्रदेशों की तरह राहुल गांधी को पार्टी का अध्यक्ष बनाये जाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया। एक बैठक में यह प्रस्ताव पारित किया गया, जिसमें प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष राजेश ठाकुर, झारखंड में पार्टी के मंत्री और अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। बैठक में पहला प्रस्ताव कांग्रेस के झारखंड प्रभारी अविनाश पांडे ने रखा, जिसमें उन्होंने कहा, ‘‘प्रदेश के पदाधिकारियों एवं कांग्रेसजनों की भावनानुरूप भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अध्यक्ष राहुल गांधी को बनाये जाने हेतु सर्वसम्मति से प्रस्ताव रखता हूं।’’

बैठक में अविनाश पांडे ने कहा कि देश आज विषम परिस्थितियों से गुजर रहा है और केंद्र की भाजपा-नीत सरकार की गलत नीतियों के कारण महंगाई चरम पर है जबकि बेरोजगारी 45 वर्षों के उच्चतम पायदान पर है। उन्होंने भाजपा पर राजनीतिक ध्रुवीकरण कर लोगों को बांटने का आरोप भी लगाया। कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा कि एक महान उद्देश्य को लेकर राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ चल रही है।

उन्होंने दावा किया कि अपार जनसमर्थन ने यह बता दिया है कि कांग्रेस पार्टी जनता के मुद्दों के लिए लड़ रही है। उदित राज ने दावा किया, ‘‘इसमें कोई दो राय नहीं है कि सबसे मुखर नेता अगर कोई पूरे देश में है तो वो राहुल गांधी हैं। पर हमारा संघर्ष चुनावी मशीन से है इसलिए हमारी तैयारी उसी के अनुरूप होनी चाहिए।

प्रमुख खबरें

Indias Got Latent विवाद पर Samay Raina ने तोड़ी चुप्पी, Ranveer Allahbadia पर साधा निशाना

ईरान के Ceasefire प्लान को ओमान से बड़ा झटका, Hormuz Strait पर Toll Tax लगाने से किया इनकार

Top 10 Breaking News 8 April 2026 | Iran-US Ceasefire | Irans Mojtaba Khamenei Orders Military | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

US-Iran war: यूएई ने मिसाइलों का नया जत्था रोका, युद्धविराम के बाद पहली बार जहाज होर्मुज से गुजरे