Jharkhand Elections 2024: भाजपा ने तय किए 55 प्रत्याशियों के नाम! जानें JDU और AJSU को मिलेंगी कितनी सीटें

By अंकित सिंह | Oct 16, 2024

चुनाव आयोग द्वारा 81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा के लिए चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) ने उम्मीदवारों का चयन करने और रणनीति तैयार करने के लिए मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में बैठक की। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष सीईसी सदस्यों में से थे, जिन्होंने उम्मीदवारों की संभावित सूची पर विचार-विमर्श किया। झारखंड चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान, सह-प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा और केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और संजय सेठ के अलावा पार्टी की झारखंड इकाई के प्रमुख बाबूलाल मरांडी और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भी मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें: केजरीवाल ईमानदार, नहीं कर सकता भ्रष्टाचार, बीजेपी पर फिर भड़के दिल्ली के पूर्व सीएम

वहीं, सहयोगियों से भी बातचीत जारी है। नीतीश कुमार की अगुवाई वाली जेडीयू 4 सीटों के लिए दबाव बना रही है, जबकि बीजेपी पार्टी के लिए 2 सीटें छोड़ना चाहती है। दो सीटों पर असहमति है, जिसे दोनों पार्टियां जल्द ही सुलझा लेने की संभावना है। एजेएसयूपी 16 सीटों की मांग की है जबकि भगवा पार्टी 10-11 सीटें छोड़ने को तैयार है। एजेएसयूपी की कई सीटों पर मौजूदगी है और भगवा पार्टी अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी झामुमो का मुकाबला करने के लिए इस संगठन का इस्तेमाल कर सकती है। चिराग पासवान के खाते में एक सीट जा सकती है। संभव है कि उनके उम्मीवार भाजपा के ही निशान पर चुनाव लड़ सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Russian Army में शामिल Surat के रमणीक सखवाला 4 महीने से लापता, परिवार परेशान

Cabinet ने Fast Track Special Courts योजना 5 साल बढ़ाई, PM Modi बोले- त्वरित न्याय मिलेगा

UP में अब कालीन नहीं बिछाएगा ‘अब्दुल’, नेता बनेगा: AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi

ओडिशा के Koraput में दिखा Royal Bengal Tiger, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट