पूरी तरह स्वस्थ हुए शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो, विशेष विमान से रांची लाए जाएंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 14, 2021

रांची। चेन्नई में इलाज करा रहे झारखंड के शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो अब स्वस्थ हो गए हैं और उन्हें रांची वापस लाने के लिए सोमवार को यहां से चिकित्सकों को लेकर एक विशेष विमान रवाना हुआ। उनके आज शाम तक वापस आ जाने की संभावना है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि महतो अब पूरी तरह स्वस्थ हो गए हैं और उन्हें चेन्नई से रांची लाने के लिए आज सुबह नौ बजे एक विशेष विमानरवाना किया गया। 

इसे भी पढ़ें: झारखंड: नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण एवं उत्पीड़न के मामले में जांच के आदेश 

विमान में रिम्स क्रिटिकल केयर विभागाध्यक्ष डॉ. पीके भट्टाचार्य और औषधि विभाग के डॉक्टर अजीत डुंगडुंग भी गए हैं जो वहां मंत्री के स्वास्थ्य को लेकर गहन जांच करेंगे और संतुष्ट होने के बाद उन्हें अपनी देखरेख में आज शाम ही रांची लाएंगे। महतो 2020 में सितंबर महीने के अंतिम सप्ताह में कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे। उन्हें रांची के मेडिका अस्पताल में गंभीर अवस्था में भर्ती कराया गया था। 

इसे भी पढ़ें: झारखंड में कोरोना वैक्सीन की बर्बादी, केंद्र और राज्य सरकारें आमने-सामने 

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की पहल पर एमजीएम चेन्नई के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम रांची बुलाई गई थी। इसके बाद टीम की सलाह पर महतो को 19 अक्टूबर को चिकित्सकों की देखरेख में एयर एंबुलेंस से चेन्नई भेजा गया था। चेन्नई के महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर (एमजीएम)में मंत्री के फेफड़े प्रतिरोपित किए गए और तभी से उनका वहां इलाज जारी था।

प्रमुख खबरें

April में Petrol की बिक्री 12.3 प्रतिशत बढ़ी, चुनाव प्रचार के बावजूद भी Diesel की मांग घटी

Diabetes और Weight Loss के लिए बेहद लाभकारी है यह ड्रिंक, घर बनाकर करें तैयार

Varuthini Ekadashi 2024: इंद्र योग और वैधृति योग में 4 मई को मनाई जायेगी वरुथिनी एकादशी

GST Collection| जीएसटी में ऐतिहासिक कलेक्शन, दो लाख करोड़ से अधिक भरा खजाना