झारखंड : सीआईएसएफ जवानों और कोयला चोरों के बीच मुठभेड़, चार कोयला चोर मारे गए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 20, 2022

झारखंड के धनबाद जिले में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों के साथ मुठभेड़ में कम से कम चार कोयला चोर मारे गए, जबकि छह अन्य घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि राजधानी रांची से 200 किलोमीटर दूर धनबाद के बाघमारा थाना क्षेत्र के भीमकनाली ब्लॉक दो क्षेत्र स्थित बेनीडीह कोयला साइडिंग में शनिवार देर रात 12.30 बजे सीआईएसएफ जवानों और कोयला चोरों के बीच मुठभेड़ छिड़ गई।

इसे भी पढ़ें: भारत और पाकिस्तान के बीच अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास दिखे दो ड्रोन, बीएसएफ की गोलीबारी के बाद वापस लौटे

उन्होंने बताया कि गोली लगने से जिन चार युवकों की मौत हुई है, उन सभी की उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच की है। सीआइएसएफ ने एक बयान जारी कर कहा, “कोयला चोरी रोकने के दौरान हुई मुठभेड़ में जवानों से राइफल छीनने की कोशिश की गई, जिसके कारण मुठभेड़ हुई और चार लोगों की मौत हो गई। घटना में हताहत चारों लोग कोयला चोर और असामाजिक तत्व थे।” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि मुठभेड़ में चार लोगों की मौत की हुई है और पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन भी किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर

उधमसिंह नगर निकाय चुनाव में Congress की जीत बदलाव की शुरुआत: गणेश गोदियाल