Jharkhand: परिवार ने नाबालिग लड़की को तमिलनाडु में बंधक बनाकर रखने का आरोप लगाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 23, 2026

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बृहस्पतिवार को लातेहार जिला प्रशासन को तमिलनाडु में एक नाबालिग लड़की के कथित रूप से बंधक बनाए जाने की मीडिया रिपोर्ट का संज्ञान लेने का निर्देश दिया।

कुमार गौरव ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि उन्होंने मामले का संज्ञान लिया है और प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। गौरव ने कहा, ‘‘एक विशेष टीम मामले की जांच करेगी और लड़की को सुरक्षित वापस लाया जाएगा। पूरे मामले पर कड़ी नजर रखी जा रही है।’’

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता के परिवार की शिकायत के अनुसार, लड़की कुछ दोस्तों के साथ तमिलनाडु में मजदूर के रूप में काम करने गई थी। इसके अनुसार लगभग 15 दिन पहले, जब वह घर लौटने की तैयारी कर रही थी और ट्रेन में सवार हुई थी, तब तिरुपुर स्टेशन पर उसे जबरन ट्रेन से उतार दिया गया और किसी अज्ञात स्थान पर ले जाया गया।

प्रमुख खबरें

Rohit Sharma और MS Dhoni की Injury पर लेटेस्ट अपडेट, CSK vs MI Clash में खेलने पर बना सस्पेंस

धर्म शासित ईरान की सामरिक-आक्रामक तैयारी व बढ़ती सैन्य क्षमता गैर इस्लामिक देशों के लिए नसीहत है, कैसे?

जीत के बाद गरजे Ashutosh Sharma, बोले- जब तक क्रीज पर हूं, Delhi Capitals को जिता सकता हूं

Tennis के नए बादशाह Jannik Sinner, 350वीं जीत के साथ Federer-Nadal के Elite Club में शामिल