Jharkhand Naxalite Arrested | हजारीबाग में टीएसपीसी के एरिया कमांडर समेत पांच नक्सली गिरफ्तार

By रेनू तिवारी | Jun 14, 2025

हाल ही में झारखंड जन मुक्ति परिषद नामक नक्सली संगठन का मुखिया और 10 लाख रुपये का इनामी वांछित उग्रवादी पप्पू लोहारा सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मार गिराया गया था। समूह का एक अन्य वरिष्ठ नेता प्रभात गंझू, जिस पर 5 लाख रुपये का इनाम था, भी मुठभेड़ के दौरान मारा गया था। अब एक और बड़ी सफलता मिली है। झारखंड के हजारीबाग जिले में प्रतिबंधित तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति समिति (टीएसपीसी) के एक ‘एरिया कमांडर’ समेत पांच नक्सलियों को गिरफ्तार कर उनके पास से हथियार और गोलाबारूद जब्त किया गया।

पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बताया गया कि टीएसपीसी के सात-आठ नक्सली तरहेसा जंगल में हथियार लेकर किसी अपराध को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। इस पर पुलिस अधीक्षक (एसपी) अंजनी अंजन ने बृहस्पतिवार रात उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने के लिए अनुमंडल पुलिस अधिकारी (सदर) अमित कुमार आनंद के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया।

एसपी ने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान एक एरिया कमांडर समेत पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से हथियार एवं गोला-बारूद बरामद किया गया। एसपी के मुताबिक, गिरफ्तार नक्सलियों की पहचान अवधेश कुमार उर्फ ​​प्रशांत जी (पलामू), आदित्य गंजू, देवेन गंजू, धरम गंजू (चतरा) और रूपलाल गंजू (हजारीबाग) के रूप में की गई है।

इसे भी पढ़ें: छत्तीसगढ़: आबकारी घोटाले में कांग्रेस कार्यालय कुर्क हुआ, कांग्रेस ने बताया राजनीतिक षड्यंत्र

 

उन्होंने बताया कि पुलिस ने इन नक्सलियों के पास से एक एआर 15 एम-4 अमेरिकन कार्बाइन राइफल, एक एआर 15 एम-4 कार्बाइन मैगजीन, एक 7.62 एमएम बोर पिस्तौल, एक 7.62 एमएम बोर मैगजीन, विभिन्न बोर के 28 राउंड जिंदा कारतूस और नौ मोबाइल फोन जब्त किए।

प्रमुख खबरें

चक्रवात Arnab का आंध्र प्रदेश में असर और जियो प्लेटफॉर्म्स की शेयर बाजार में मजबूत शुरुआत

Karwa Chauth से एक रात पहले Dinner में क्या खाएं, पाचन और एनर्जी के लिए अपनाएं ये 5 विकल्प

Andhra Pradesh में Cyclone Arnab से भारी नुकसान, Amit Shah से जल्द Central Team भेजने की अपील

Team India में 4 साल बाद वापसी पर बोले Bhuvneshwar Kumar, अब पहले से ज्यादा मुश्किल हुआ T20