Muharram 2023 : झारखंड में मुहर्रम के जुलूस की तैयारियों के दौरान करंट लगने से चार लोगों की मौत, 9 की हालत गंभीर

By रेनू तिवारी | Jul 29, 2023

बोकारो (झारखंड)। झारखंड के बोकारो जिले में मुहर्रम के जुलूस की तैयारी करते समय शनिवार सुबह हाई टेंशन तार की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। बोकारो के पुलिस अधीक्षक प्रियदर्शी आलोक ने बताया कि राज्य की राजधानी रांची से लगभग 80 किलोमीटर दूर पेटरवार पुलिस थाना क्षेत्र के खेतको गांव में एक धार्मिक झंडे के बिजली की तार के संपर्क में आने से यह हादसा हुआ।

मुहर्रम जुलूस के दौरान करंट लगने से 4 की मौत, 13 घायल

झारखंड के बोकारो में शनिवार को मुहर्रम का जुलूस निकालते समय बिजली की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 अन्य घायल हो गए। यह घटना तब हुई जब 'ताज़िया' 11,000 हाई-वोल्टेज टेंशन तार के संपर्क में आ गया, जिसके परिणामस्वरूप विस्फोट हो गया। आलोक ने कहा, ‘‘यह हादसा शनिवार को सुबह करीब छह बजे उस समय हुआ, जब लोग मुहर्रम के जुलूस की तैयारी कर रहे थे। उनके हाथ में एक धार्मिक झंडा था, जिसका डंडा लोहे का था। यह झंडा 11,000 वोल्ट के हाई-टेंशन बिजली के तार के संपर्क में आ गया।’’ उन्होंने बताया कि सभी घायलों को एक निकटवर्ती अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारी ने बताया कि इनमें से आठ को बोकारो जनरल अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां चार लोगों की मौत हो गई। 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली-जम्मू राजधानी एक्सप्रेस में ब्लास्ट करने की धमकी! ट्रेन में बम की खबर से यात्रियों में दहशत, सोनीपत में हर डिब्बे की गहन जांच की गई

13 घायलों में से 9 की हालत गंभीर

घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए तुरंत बोकारो थर्मल डीवीसी अस्पताल ले जाया गया। 13 में से नौ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।अधिकारी विस्फोट के कारणों की जांच कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Modi Rubber की 59 एकड़ जमीन के अवैध ट्रांसफर पर Allahabad High Court ने दिए नए सिरे से जांच के आदेश

Rajya Sabha चेयरमैन CP Radhakrishnan ने गठित की विभिन्न समितियां, खरगे भी शामिल

Womens Asia Cup: Smriti Mandhana के 124 रन से भारत सेमीफाइनल में, हांगकांग को 137 रन से रौंदा

AISA ने छात्र आंदोलनों को एकजुट करने के लिए बनाया National Platform