Jharkhand: दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में चार छात्रों की मौत, दो अन्य घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 05, 2023

हजारीबाग के बड़कागांव-टंडवा रोड स्थित महटिकरा गांव के पास दोहरनगर में मंगलवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की हुई टक्कर में चार छात्रों की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बड़कागांव के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों मोटरसाइकिलों में आग लग गई। उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि तीन छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य की मौत हजारीबाग से रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) ले जाते वक्त हुई।

प्रमुख खबरें

Asian Games में भारतीय महिला Recurve टीम ने रचा इतिहास, South Korea को हराकर जीता Gold

Srinagar में ड्रग्स तस्करी गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, आठ गिरफ्तार और करोड़ों की संपत्ति जब्त

RG Kar Case: साक्ष्य मिटाने की जांच भी अब करेगी CBI, Calcutta High Court का आदेश

Ayodhya Ram Mandir के सभी कर्मचारियों का Police सत्यापन और चरित्र प्रमाणपत्र अनिवार्य