झारखंड सरकार ने माओवादियों की गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए प्रयास किये हैं: मुख्यमंत्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 04, 2024

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार ने राज्य में माओवादियों की गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए प्रयास किये हैं और इस तरह के उग्रवाद के शेष ‘दुष्प्रभावों’ को जल्द ही खत्म कर दिया जाएगा।

माओवादियों की गतिविधियों और उग्रवाद के बारे में पूछे जाने पर सोरेन ने कहा, ‘‘ऐसी चीजों को एक बार में खत्म नहीं किया जा सकता है। सरकार ने इन गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए अच्छा काम किया है। इनके दुष्प्रभाव अब भी देखने को मिल रहे हैं लेकिन ये भी धीरे-धीरे खत्म हो जाएंगे।’’

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को राज्य में अवैध खनन को हर हाल में रोकने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा, ‘‘अवैध खनन स्वीकार्य नहीं है। इससे राज्य की छवि खराब होती है।’’ उन्होंने कहा कि नदियों से बालू के अवैध खनन को भी रोका जाना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Ranji Trophy: व्यक्तिगत प्रदर्शन को टीम सफलता में बदलें खिलाड़ी, कोच Vijay Dahiya की सलाह

बॉडी कैम, फेशियल रिकग्निशन, ड्रोन और 35,000 जवान, CJP के जंतर-मंतर 2.0 प्रदर्शन से निपटने के लिए दिल्ली पुलिस की चाक-चौबंद तैयारी

AAP का केंद्र पर हमला, जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले हिरासत पर लगाया काला आपातकाल का आरोप

Dhruv Rathee को हिरासत में लेने के विरोध में कॉजपा ने जंतर-मंतर 2.0 का किया ऐलान