झारखंड सरकार उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए अंडा उत्पादन में सब्सिडी देने की बना रही है योजना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 14, 2025

झारखंड सरकार राज्य में उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए अंडा उत्पादन में सब्सिडी देने की योजना बना रही है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। राज्य की कृषि एवं पशुपालन मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने संबंधित विभाग को अंडा उत्पादन के लिए सब्सिडी आधारित प्रस्ताव तैयार करने को निर्देश दिया है।

अधिकारी ने बताया कि यह निर्देश मंगलवार शाम यहां मासिक विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान जारी किया गया। शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा, ‘‘ विभाग का लक्ष्य राज्य की मांग के अनुरूप अंडा उत्पादन करना है। सब्सिडी से अंडा उत्पादन में शामिल लोगों को वित्तीय मदद मिलेगी।

प्रमुख खबरें

Manoj Sinha ने Jammu में किया 10 दिवसीय Jhiri Mela का आगाज, किसानों के बलिदान को किया नमन

AISTA की मांग: 30 नवंबर के बाद न बढ़े Sugar Stock Limit

उनके बिना जिंदगी खाली है, Dharmendra की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं Hema Malini

Paradip Port बनेगा देश का बड़ा औद्योगिक केंद्र, CM Mohan Majhi ने गिनाईं योजनाएं