झारखंड : कोरोना वायरस से मरने वालों के परिजन को 50-50 हजार रुपये देगी सरकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 09, 2021

रांची।  झारखंड सरकार ने उच्चतम न्यायालय के निर्देशानुसार राज्य में कोविड-19 से मरने वालों के परिजनों को 50-50 रुपये की सहायता राशि देने का फैसला लिया है। राज्य में संक्रमण से अभी तक 5,141 लोगों की मौत हुई है। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने इस आशय की जानकारी ट्विटर पर दी। उन्होंने कहा, ‘‘हेमंत सोरेन सरकार जनता के सुख-दुख में शामिल है।

इसे भी पढ़ें: हिमाचल के लांस नायक विवेक भी सीडीएस रावत के हेलिकॉप्टर में सवार थे

हम कोविड से मरने वाले परिजन की कमी तो पूरी नहीं कर सकते हैं लेकिन इस दुख की घड़ी में हम सभी पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं।’’ बन्ना गुप्ता ने कहा कि सभी उपायुक्तों को राशि का वितरण एक सप्ताह के भीतर सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि यह मुआवजा राज्य आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा दिया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Wellington Test ड्रॉ होने के बाद Hagley Oval में New Zealand को हराने उतरेगा भारत

Ireland पहली बार करेगा Pakistan का ऐतिहासिक दौरा, जनवरी 2027 में खेली जाएगी ODI सीरीज

सैम डेलरिम्पल की Shattered Lands को मिला कमलादेवी चट्टोपाध्याय NIF Book Prize 2026

Belly Fat घटाने के लिए रोजाना 15 मिनट करें ये Standing Exercises, कुछ हफ्तों में मिलेगी पतली कमर