झारखंड सरकार का नया निर्णय, कोविड-19 के नियमों का पालन नहीं करने वालों पर एक लाख का जुर्माना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 24, 2020

रांची। झारखंड सरकार ने मास्क न लगाने और कोविड-19 के नियमों का पालन नहीं करने वालों पर एक लाख रुपये तक जुर्माना लगाने और दो वर्ष तक की कैद की सजा देने का निर्णय लिया है। झारखंड मंत्रिमंडल ने इस आशय का प्रस्ताव पारित कर दिया है और अब इसे कानूनी स्वरूप देने के लिए राज्य विधानसभा से पारित कराया जायेगा। राज्य सरकार के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। झारखंड में हाल के दिनों में तेजी से बढ़े कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने इस आशय का फैसला लिया है। 

इसे भी पढ़ें: झारखंड के पूर्व मंत्री सीपी सिंह कोरोना वायरस से संक्रमित, रिम्स में भर्ती्

राज्य में बृहस्पतिवार शाम तक कोरोना संक्रमण से कुल जहां 67 लोगों की मौत हो गयी वहीं कुल 7166 लोग संक्रमित पाये गये हैं। इस बीच भाजपा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने बुधवार की राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में मास्क नहीं लगाने पर एक लाख रुपये के जुर्माने संबंधी अध्यादेश को गरीब विरोधी, जन विरोधी एवं तुगलकी बताते हुए इस पर तत्काल पुनर्विचार करने की मांग की है। प्रकाश ने कहा कि मास्क सबके लिये अनिवार्य नहीं होता। स्वस्थ व्यक्ति के लिये गमछा, रुमाल आदि से चेहरे को ढंकने की अनिवार्यता होनी चाहिये।

प्रमुख खबरें

Vaishakh Amavasya 2024: वैशाख अमावस्या पर दान से पितृ होते हैं प्रसन्न

Famous Hanuman Mandir: बेहद प्राचीन और फेमस हैं हनुमान जी के यह मंदिर, एक बार आप भी जरूर कर आएं दर्शन

Mumbai में चिकन शोरमा खाने के बाद युवक की मौत, दो व्यक्ति गिरफ्तार

Smriti Irani hits Back At Pakistani Leader | चुनाव के बीच राहुल गांधी की तारीफ करने वाले पाकिस्तानी नेता फवाद हुसैन पर स्मृति ईरानी का पलटवार | Watch Video