रोहिंग्या, बांग्लादेशी घुसपैठियों के लिए झारखंड को ‘धर्मशाला’ बना दिया गया है: Yogi Adityanath

By Prabhasakshi News Desk | Nov 11, 2024

रांची । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन पर राज्य को रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों के लिए ‘धर्मशाला’ में तब्दील कर देने का आरोप लगाया। आदित्यनाथ ने कहा कि माफिया, पत्थरबाजों और त्योहारों में अराजकता फैलाने वालों और व्यवधान पैदा करने वालों से ‘निपटने’ के लिए झारखंड में ‘डबल इंजन’ की सरकार की जरूरत है। उन्होंने गढ़वा के भवनाथपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए दावा किया, ‘‘झारखंड रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों के लिए ‘धर्मशाला’ में तब्दील हो गया है, जिन्हें अराजकता फैलाने के लिए खुली छूट दे दी गई है।’’

आदित्यनाथ ने आरोप लगाया, ‘‘झामुमो नीत शासन के तहत प्राकृतिक संपदा को लूटा जा रहा है, मजदूर झारखंड से पलायन करने को मजबूर हैं और किसान आत्महत्या कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की तर्ज पर ‘पत्थरबाजों और माफियाओं को यमराज के घर तक टिकट देने’ के लिए झारखंड में ‘डबल इंजन’ की सरकार की जरूरत है। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘झारखंड में झामुमो नीत शासन में लोगों को शांतिपूर्वक त्योहार नहीं मनाने दिए जा रहे हैं।’’ उन्होंने दावा किया कि भाजपा ‘एकमात्र’ ऐसी पार्टी है जो देश की सुरक्षा और गौरव, महिला सशक्तीकरण और युवाओं को रोजगार की गारंटी दे सकती है। झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव के लिए 13 और 20 नवंबर को मतदान होना है जबकि मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी।

प्रमुख खबरें

Nepal Flood Crisis | नेपाल में प्राकृतिक आपदा से भीषण तबाही! 950 से ज्यादा की जान गई, PM बालेन शाह बोले- यह क्लाइमेट चेंज का असर

बेंगलुरु दक्षिण में जाली नोट छापने का भंडाफोड़, पुलिस ने सात आरोपियों को किया गिरफ्तार

ब्रिक्स सम्मेलन के कारकेड रिहर्सल से दिल्ली की 35 से अधिक सड़कों पर मंगलवार को बदलेगा ट्रैफिक

Tamil Nadu Politics | TVK और कांग्रेस में मतभेद की खबरें खारिज, सीएम विजय ने राहुल गांधी को माना 2029 का पीएम उम्मीदवार