Jharkhand High Court ने राहुल गांधी की याचिका खारिज की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 24, 2024

झारखंड उच्च न्यायालय ने एक आपराधिक शिकायत के संबंध में अधीनस्थ न्यायालय में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई को रद्द करने का अनुरोध करने वाली याचिका को खारिज कर दिया।

उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अंबुज नाथ ने बुधवार को राहुल की याचिका खारिज कर दी, हालांकि यह आदेश शुक्रवार को अदालत की वेबसाइट पर साझा किया गया।

गांधी ने उच्च न्यायालय में मजिस्ट्रेट अदालत के फैसले को चुनौती दी थी। अधीनस्थ न्यायालय ने राहुल को मुकदमे के संबंध में व्यक्तिगत रूप से अदालत में पेश होने का निर्देश दिया था, जिसके बाद उन्होंने उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।

अदालत ने शिकायतकर्ता झा को भी मुकदमे के संबंध में पेश होने के लिए नोटिस जारी किया था।2019 के लोकसभा चुनाव से पहले चाईबासा में एक जनसभा में गांधी ने शाह को कथित तौर पर ‘‘हत्यारा’’ कहा था।

शिकायतकर्ता और गवाहों के बयान दर्ज करने के बाद मजिस्ट्रेट अनामिका किस्कू ने राहुल के गांधी के खिलाफ मुकदमे को जायज ठहराते हुए उन्हें चार फरवरी को अधीनस्थ न्यायालय के समक्ष पेश होने का निर्देश दिया था। उच्च न्यायालय ने हालांकि बाद में मजिस्ट्रेट द्वारा जारी नोटिस पर रोक लगाते हुए आदेश दिया कि गांधी के खिलाफ ‘‘कोई कठोर कदम नहीं’’ उठाया जाए।

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत