झारखंड आंकड़ों में घालमेल नहीं कर रहा है, इसलिए संक्रमितों की संख्या ज्यादा है : CM सोरेन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 24, 2021

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को कहा कि राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वालों की संख्या इसलिए ज्यादा है क्योंकि सही आंकड़ा बताया जा रहा है, कोई घालमेल नहीं किया जा रहा। अधिकारियों, अस्पतालों के प्रमुखों और डॉक्टरों के साथ एक बैठक में सोरेन ने कहा कि राज्य की मशीनरी को संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए तैयार रहना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 907 नए मामले, 51 लोगों की मौत

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हमनें आंकड़ों में कोई घालमेल नहीं किया है। संख्या में कोई फर्जीवाड़ा नहीं किया गया है। हमने अस्पतालों में हुई मौतों और शमशानों के सही आंकड़े दिए हैं और इसी कारण हमारे यहां संक्रमितों की संख्या ज्यादा है। संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए हमने सही समय पर सही दिशा में कदम उठाए हैं।’’ उन्होंने कहा कि राज्य में आंशिक लॉकडाउन से संक्रमण को फैलने से रोकने में मदद मिली है।

प्रमुख खबरें

Farrukhabad पुलिस अधिकारी पर FIR का Allahabad High Court ने दिया आदेश

Rahul Gandhi की दिल्ली रैली में न पहुंचने पर MP Youth Congress के 60 पदाधिकारी निलंबित

संविधान निरंतर जिम्मेदारी, इसके आदर्शों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना कर्तव्य: CJI Surya Kant

Illinois में चुनाव जीतीं Saba Haider बोलीं, गाजियाबाद में मिले संस्कारों से मिली जनसेवा की सीख