Jharkhand: कल्पना सोरेन गांडेय विस उपचुनाव में 26000 मतों से आगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 04, 2024

जेल में बंद झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन गांडेय विधानसभा उपचुनाव में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के दिलीप कुमार वर्मा से करीब 26000 मतों से आगे हैं।

गांडेय विधानसभा उपचुनाव में मतगणना 24 दौर में पूरा हो जाने की संभावना है। इस सीट पर 20 मई को मतदान हुआ था तथा 3.16 लाख मतदाताओं में से 2.17 लाख ने वोट डाला था।

कल्पना ने चार मार्च को गिरिडीह जिले में झामुमो के 51 वें स्थापना दिवस समारोह पर अपना राजनीतिक सफर शुरू किया था। उन्होंने दावा किया था कि 2019 में जब से हेमंत सोरेन की अगुवाई वाली गठबंधन सरकार में सत्ता में आयी, तब से ही विरोधियों ने उनके खिलाफ साजिश रची।

हेमंत सोरेन को 31 जनवरी को कथित जमीन धोखाधड़ी से जुड़े एक धनशोधन मामले में गिरफ्तार किया गया था। उसके बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। कल्पना विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (‘इंडिया’) की रैलियों में एक बड़ा चेहरा रही हैं और उन्होंने राज्य में इस गठबंधन के पक्ष में चुनाव प्रचार किया है।

वह रांची में 21 अप्रैल को ‘उलगुलान न्याय’ रैली में प्रमुख वक्ताओं में से एक थीं। इस रैली में 28 दलों के नेता पहुंचे थे। कल्पना के पास अभियांत्रिकी एवं एमबीए की डिग्री है।

प्रमुख खबरें

चेन्नई में SIT ने ग्रेनाइट कारोबारी R Veeramani पर दर्ज किया नया POCSO केस

Election Commission के SIR प्रोसेस पर उठे सवाल, Kapil Sibal और वकीलों ने CEC के इस्तीफे की मांग की

बिहार MLC Election में JDU विधायक Anant Singh का बागी रुख, जन सुराज प्रत्याशी को दिया समर्थन

बिना रिश्वत नौकरी चाहिए तो Yogi Adityanath को तीसरी बार CM बनाएं: OP Rajbhar