Khunti में तीन नाबालिगों से दुष्कर्म के आरोप में तीन रिश्तेदार गिरफ्तार, BNS और POCSO के तहत केस

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 04, 2026

खूंटी, चार नवंबर झारखंड के खूंटी जिले में दो बहनों सहित तीन लड़कियों से उनके करीबी रिश्तेदारों द्वारा कथित तौर पर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारी के अनुसार, तीनों पीड़ितों के बयानों के आधार पर महिला पुलिस थाने में शिकायत दर्ज होने के बाद तीन आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया।

खूंटी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) ऋषभ गर्ग ने पीटीआई-भाषा से कहा, हमने घटनाओं के संबंध में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों वयस्क हैं और आरोपी लड़कियों के करीबी रिश्तेदार हैँ। उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारी ने बताया कि लड़कियों की उम्र 15 से 17 वर्ष के बीच है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पीड़िताओं की चिकित्सकीय जांच कराई गई है और। मामले की आगे की जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

BWF के 25 सेकंड Shot Clock नियम की होगी समीक्षा, PV Sindhu ने जताई निष्पक्षता पर चिंता

Om Prakash Rajbhar से गठबंधन की कोई गुंजाइश नहीं, सपा सांसद राजीव राय का दो टूक बयान

अग्निवीरों के लिए गुड न्यूज, अब 6 साल की होगी नौकरी! CDS जल्द कर सकते हैं बड़ी घोषणा

पहले ODI मैच से पूर्व Shubman Gill, Virat Kohli और Rohit Sharma को मिली विशेष Rugby जर्सी