Jharkhand: फिरौती के लिए नाबालिग का अपहरण, हत्या करने के आरोप में तीन गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 06, 2023

हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग जिले में 12 साल के एक बच्चे का कथित तौर पर अपहरण और हत्या करने के आरोप में उसके 15 वर्षीय चचेरे भाई को हिरासत में लिया गया है, जबकि दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चौथे ने बताया कि आरोपियों ने एक मार्च को कथित तौर पर छह लाख रुपये की फिरौती के लिए बच्चे को अगवा किया था। उन्होंने बताया कि बाद में आरोपियों ने बच्चे की कथित तौर पर हत्या कर दी और उसका शव पत्थर की गुफा में फेंक दिया।

इसे भी पढ़ें: Uddhav, आंबेडकर के बीच बातचीत में शामिल नहीं हूं : शरद पवार

उन्होंने बताया कि दो दिन बाद किरण देवी के पास अपहरणकर्ताओं का फोन आया, जिन्होंने उसके बेटे की रिहाई के बदले छह लाख रुपये की फिरौती की मांग की। चौथे ने कहा, “हम फोन कॉल को ट्रेस कर आरोपियों तक पहुंचे और एक किशोर को हिरासत में लिया, जबकि दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में तीनों ने अपहरण वाले दिन ही बच्चे की हत्या करने की बात कबूल की है। आरोपियों ने बताया है कि हत्या के बाद उन्होंने बच्चे का शव कोहुआकुंधार वन की एक गुफा में फेंक दिया।

प्रमुख खबरें

Kerala में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले 17 वर्षीय Adhil के अंग किए गए दान

Yashasvi Jaiswal पर ICC की बड़ी कार्रवाई, Colombo टेस्ट में झड़प पर लगा जुर्माना

Privacy Violation: दिल्ली हाईकोर्ट ने Abhijit Iyer-Mitra और मीडिया आउटलेट्स को जारी किया समन, मांगा जवाब

JPSC Civil Services Exam में धांधली की गूंज, Supreme Court ने केंद्र और झारखंड सरकार को भेजा नोटिस