Jharkhand: कोडरमा में राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आया लोको पायलट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 05, 2024

झारखंड के कोडरमा जिले में शनिवार सुबह रेल पटरी पार करते समय एक लोको पायलट के नयी दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आ जाने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना धनबाद रेल मंडल के गझंडी स्टेशन के पास हुई। उसने बताया कि बिहार के मुंगेर जिले के रहने वाले पंकज कुमार सिंह (36) धनबाद के गोमो में तैनात थे।

कोडरमा में रेलवे सुरक्षा बल के प्रभारी जवाहर लाल ने बताया कि ड्यूटी खत्म होने के बाद सिंह पटरी पार कर रहे थे, तभी वह ट्रेन की चपेट में आ गए। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया।

प्रमुख खबरें

Shah ने BJP और उसके छद्म सहयोगियों को नेशनल कॉन्फ्रेंस को हराने का निर्देश दिया: Omar

विपक्षी दलों के नेताओं को जेल भेजने में Congress अव्वल : Chief Minister Mohan Yadav

Manoj Tiwari ने मुझ पर हमला कराया क्योंकि लोग अब उन्हें स्वीकार नहीं कर रहे हैं: Kanhaiya

Shakti Yojana से Metro को नुकसान होने संबंधी प्रधानमंत्री की टिप्पणी से हैरान हूं: Shivkumar