Jharkhand : मुर्गों की लड़ाई के दौरान व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 25, 2025

झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में 35 वर्षीय एक व्यक्ति की बुधवार शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि विजय तिर्की चांदिल थाना क्षेत्र के चिलगु में मुर्गों की लड़ाई देखने गया था, तभी वहां पहले से इंतजार कर रहे हथियारबंद लोगों ने उस पर गोलीबारी शुरू कर दी।

अधिकारी के मुताबिक, विजय आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त था। उन्होंने बताया कि हमलावरों ने विजय को कई गोली मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अधिकारी के अनुसार, विजय की व्यक्तिगत दुश्मनी या गैंगवार के कारण हत्या किए जाने की आशंका है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने कुछ संदिग्धों की पहचान कर ली है। उन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Bangladesh की नई BNP सरकार का शपथ ग्रहण, India-China समेत 13 देशों को भेजा न्योता

Team India का सपना, एक पारी से स्टार बने Vaibhav Sooryavanshi ने Cricket Career के लिए छोड़ी Board Exam

Asia Cup में Team India की शानदार वापसी, Pakistan को 8 विकेट से हराकर चखा पहली जीत का स्वाद

T20 World Cup 2026: Ishan Kishan के तूफान में उड़ी पाकिस्तानी टीम, भारत की धमाकेदार जीत