Jharkhand : गोलीबारी की घटना में शामिल माओवादी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 07, 2026

झारखंड के चतरा जिले के गेंद्र गांव में हाल ही में हुई गोलीबारी की घटना में कथित तौर पर शामिल एक संदिग्ध माओवादी को गिरफ्तार किया गया है। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई थी।पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने पत्रकारों को बताया कि 29 दिसंबर की घटना की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है, जिसमें दो कथित माओवादी मारे गए और दो अन्य घायल हो गए।

अग्रवाल ने कहा, एसआईटी ने प्रतिबंधित तृतीय प्रस्तुति कमेटी (टीपीएससी) के सदस्य मोहन गंजू (20) को चतरा के लावालॉन्ग पुलिस थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से एक देसी पिस्तौल भी जब्त की।

अधिकारी ने दावा किया कि मृतक टीपीएससी के सदस्य थे। एसपी ने बताया कि गोलीबारी दो गुटों के बीच रंजिश के कारण हुई और इस संबंध में कुंडा पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा, घटना में शामिल अन्य सदस्यों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

UAE-Iran Conflict | ईरानी मिसाइल हमलों से दहला Dubai और Abu Dhabi! क्या पलटवार करेगा UAE? जानें क्या है हकीकत

Tehran Mehrabad Airport Strikes | तेहरान के मेहराबाद एयरपोर्ट पर भारी बमबारी, नेतन्याहू ने दी और भीषण हमलों की चेतावनी

Holi 2026: 4 मार्च को मनेगा रंगों का त्योहार, जानें क्यों है यह दिन इतना Special

India-Russia Relations | अमेरिका-इजरायल के हमलों से होर्मूज बंद, भारत और रूस के बीच नई ऑयल डील की सुगबुगाहट! Strait of Hormuz Close