झारखंड चार वर्षों में विकास की नई ऊंचाईयों पर: रघुवर दास

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 08, 2019

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सोमवार को कहा कि पिछले चार वर्षों में राज्य ने विकास की नई ऊंचाईयों को छुआ है। मुख्यमंत्री ने यह बात झारखंड मंत्रालय में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा के दौरान कही। दास ने कहा कि यह टीम वर्क का नतीजा है। इस विकास को अब तीव्र गति देनी है। शासन पर जनता का विश्वास बढ़ा है। इसे और मजबूत करना है। काम में तेजी लाने के लिए प्रक्रिया का सरलीकरण करना होगा। नियमों को सरल करें ताकि विकास कार्यों में बाधा नहीं आए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे आज की जरूरत के अनुसार नियमों में बदलाव करें। आम लोगों की समस्या का समाधान करें।

यह भी पढ़ें: बहुत हो गया, बंगाल में नहीं होगा कोई बंद: ममता बनर्जी

मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण सड़कों की मरम्मत के लिए इस बार के बजट में अलग से फंड दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गांव में लाभुकों के साथ स्वयं सहायता समूह को जोड़ें ताकि आवास बनाने के काम में तेजी आए।

प्रमुख खबरें

Asian Games: Kamaljeet और Suruchi की जोड़ी ने शूटिंग में जीता Gold, कोरिया को दी मात

Asian Games में Manpreet Kaur ने शॉटपुट में जीता कांस्य पदक

Asian Games में निशानेबाजों के शानदार प्रदर्शन पर President Droupadi Murmu ने दी बधाई

Asian Games Men Hockey: सेमीफाइनल में प्रवेश पक्का करने जापान से भिड़ेगी भारतीय टीम