झारखंड के Palamu में 10 लाख की खैर लकड़ी लदा ट्रक पकड़ाया, तस्कर Shamim गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 16, 2026

झारखंड के पलामू जिले में पुलिस ने हरियाणा ले जाई जा रही करीब 10 लाख रुपये मूल्य की खैर की लकड़ी जब्त कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने बताया कि विशेष पुलिस दल ने रविवार को एक ट्रक से लकड़ी जब्त की और राजस्थान के अलवर जिले के भिवाड़ी थाना क्षेत्र के निवासी शमीम (25) को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि खैर की लकड़ी का इस्तेमाल कत्था बनाने में किया जाता है, जिसका सेवन पान के पत्तों के साथ किया जाता है। पुलिस अधीक्षक के अनुसार, सतबरवा के जंगल से खैर के पेड़ को अवैध रूप से काटा गया था और उसकी लकड़ी की तस्करी हरियाणा की जा रही थी। उन्होंने बताया कि पेड़ को काटकर उसके लट्ठे बनाए गए और उन्हें तिरपाल से ढककर 14 पहियों वाले ट्रक में लादा गया था।

जब्त लकड़ी की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये है। चौधरी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए लकड़ी जब्त की गई और ट्रक को भी कब्जे में ले लिया गया है।

प्रमुख खबरें

India vs New Zealand Test Series 2026 | जसप्रीत बुमराह की वापसी, कुलदीप यादव बाहर, न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में बड़े बदलाव

मथुरा, आगरा, बागपत, लोनी...कांग्रेस ने सपा को पकड़ा दी 181 निर्वाचन क्षेत्रों की लंबी चौड़ी सूची, अखिलेश के मन में आखिर क्या है?

Bihar से लेकर Delhi-NCR तक Chhath Puja की धूम! यमुना घाट से Noida की सोसाइटियों तक दिखी महापर्व की अद्भुत छटा

Chandni Chowk के लहंगा बाजार में पेड़ चढ़कर दुकान से नकदी चुराने वाले चार नेपाली नागरिक अरेस्ट