परेशान आम जनता, VAT में कटौती की मांग को लेकर झारखंड में बंद रहे 1400 पेट्रोल पंप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 22, 2021

रांची।झारखंड में पेट्रोलियम पदार्थों पर मूल्यवर्धित कर (वैट) में पांच प्रतिशत की कटौती की मांग को लेकर मंगलवार को राज्य भर में करीब 1400 पेट्रोल पंप बंद रहे जिससे आम लोगों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ा। हालांकि, राज्य सरकार ने पेट्रोल पंप मालिकों को चेतावनी देते हुए पंप खोलने को कहा था और सभी जिला उपायुक्तों को पेट्रोल पंपों का संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था। झारखंड पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के राज्य महासचिव शरद डुडानी ने बताया कि पूरे प्रदेश में आज सुबह छह बजे से रात तक पेट्रोल पंप बंद रहे।

प्रमुख खबरें

नंदीग्राम में ममता का पैर नहीं टूटा था, मेडिकल रिपोर्ट लीक, अस्पताल को कानूनी नोटिस!

FBI ने ताइवान के राष्ट्रपति के परिवार की जासूसी करने पर Los Angeles में महिला को पकड़ा

Beauty Tips: Night Skincare Routine में न करें ये गलतियां, त्वचा को हो सकता है भारी नुकसान

Janhvi Kapoor Deepfake Video | AI की खौफनाक करतूत से दहल उठीं जाह्नवी कपूर! बोलीं- बिना सहमति शरीर का खिलवाड़ अब बर्दाश्त नहीं