सुरक्षा बलों ने मार गिराया उग्रवादी संगठन का कमांडर लाका पाहन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 05, 2022

खूंटी (झारखंड)।झारखंड के खूंटी में सुरक्षा बलों ने बुधवार तड़के उग्रवादी संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के सबजोनल कमांडर लाका पाहन को एक मुठभेड़ में मार गिराया। वह 61 आपराधिक मामलों में वांछित था। पुलिस ने यह जानकारी दी। खूंटी के पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने बताया कि मुरहू थाना क्षेत्र के कोटा इंदीपिड़ी जंगल में आज तड़के पीएलएफआई के दस्ते के साथ सुरक्षा बलों की हुई मुठभेड़ में यह सफलता मिली। उन्होंने ‘‘पीटीआई-भाषा’’ को बताया कि पीएलएफआई उग्रवादियों की संदिग्ध गतिविधियों की गुप्त सूचना पर जब सुरक्षा बल आज तड़के कोटा इंदीपिड़ी जंगल पहुंचे तो संगठन के सदस्यों ने गोलीबारी शुरू कर दी। कुमार ने बताया कि सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में पीएलएफआई का सबजोनल कमांडर मारा गया।

प्रमुख खबरें

CEC Gyanesh Kumar पर कांग्रेस के आरोप, Supreme Court से स्वतः संज्ञान लेने की मांग

Prashant Kishor की जन सुराज पार्टी को बड़ा झटका! उम्मीदवार बनने के 24 घंटे भीतर भूषण झा का इस्तीफा, अब लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव

Delhi: समयपुर बादली की प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तीन लोग झुलसे

Meerut में पुलिस कांस्टेबल पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, जांच में जुटी Police