क्या हेमंत सोरेन की CM पोस्ट से होने वाली है छुट्टी ? मुख्यमंत्री आवास पर बुलाई गई बैठक, भाजपा का दावा- भाभी जी की ताजपोशी की तैयारी

By अनुराग गुप्ता | Aug 20, 2022

रांची। झारखंड में खनन लीज आवंटन मामले को लेकर राजनीतिक हलचलें तेज हो गई हैं। कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पद छोड़ना पड़ सकता है। आपको बता दें कि खनन लीज आवंटन मामले में चुनाव आयोग की सुनवाई पूरी हो चुकी है। जिसके बाद तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि चुनाव आयोग ने अभी तक फैसला नहीं सुनाया है लेकिन जल्द ही फैसला आ सकता है।

इसे भी पढ़ें: भूपेश बघेल का भाजपा पर तंज, झारखंड में सरकार गिराने की कोशित उल्टी पड़ी, बिहार में गंवानी पड़ी 

सत्ताधारी दल ने चुनाव आयोग के संभावित फैसले को लेकर भविष्य की रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही कांग्रेस ने अपने सभी विधायकों रांची में जमे रहने का निर्देश दिया। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री आवास पर शनिवार को विधायकों की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायक शामिल होंगे।

प्रमुख खबरें

IPL 2026 में Arjun Tendulkar का परफेक्ट यॉर्कर, बेटे की सफलता पर Sachin का दिल छू लेने वाला Post

FIFA World Cup 2026 Schedule: Mexico में उद्घाटन मैच, जानें USA-Canada कब शुरू करेंगे अभियान

Delhi High Court का बड़ा फैसला, Vinesh Phogat के Asian Games Trials का रास्ता हुआ साफ।

रॉकेट नहीं, Elon Musk का Starlink बना SpaceX का कमाई इंजन, Financial Report में बड़ा खुलासा