झारखंड में नव वर्ष में लगातार दूसरे दिन संक्रमितों की संख्या एक हजार पार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 03, 2022

रांची| झारखंड में रविवार को कोविड-19 के 1057 मामले सामने आये। आधिकारिक प्रवक्ता ने आज देर रात्रि बताया कि राज्य में नव वर्ष के लगातार दूसरे दिन एक हजार से अधिक यानी 1057 कोविड संक्रमित मिले जिनमें अकेले राज्य की राजधानी रांची के ही 413 संक्रमित हैं।

जनवरी की पहली तारीख को कुल 1007 एवं 31 दिसंबर को रांची के 327 मामलों को मिलाकर कुल 753 कोरोना संक्रमित लोग मिले थे।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए सोमवार को राज्य में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की जायेगी जिसमें प्रतिबन्धों के संबन्ध में आवश्यक निर्णय लिये जायेंगे।

झारखंड सरकार द्वारा आज रात्रि जारी कोविड संक्रमण के आंकड़ों में बताया गया है कि राज्य में कोविड संक्रमण की तीसरी लहर ने एकाएक जोर पकड़ लिया है और सिर्फ 24 चौबीस घंटों में ही राज्य में एक बार फिर कुल 1057 नये लोग कोरोना संक्रमित पाये गये जिनमें 413 लोगरांची में ही संक्रमित पाये गये। इससे पूर्व शनिवार को रांची में 495 लोग कोरोना से संक्रमित पाये गये थे।

सरकार के अनुसार इनके अलावा आज जमशेदपुर में 179, धनबाद में 110, बोकारो में 93, पश्चिमी सिंहभूम में 84 एवं कोडरमा में 42 लोग कोविड संक्रमण से पीड़ित पाये गये।

झारखंड में 22 दिसंबर को एक बार फिर कोरोना संक्रमण ने जोर पकड़ा जब यकायक 51 नये मामले सामने आये थे।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा की गयी घोषणा के अनुसार राज्य में 15 से 18 वर्ष के बालकों का भी टीकाकरण के लिए पंजीकरण शनिवार से प्रारंभ हो गया और उन्हें कल से जनवरी से टीका लगाने की तैयारी कर ली गयी है।

प्रमुख खबरें

Bihar: पुलिस हिरासत में मौत को लेकर थाने में आगजनी के आरोप में 19 गिरफ्तार

Gaza में संघर्ष पर नयी योजना पर कार्य नहीं किया गया तो पद छोड़ दूंगा : गैंट्ज

कठुआ में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास संदिग्ध गतिविधि के बाद तलाश अभियान प्रारंभ

RCB vs CSK IPL 2024: आरसीबी ने चेन्नई सुपर किंग्स का सपना तोड़ा, बेंगलुरु ने 9वीं बार प्लेऑफ के लिए किया क्वालीफाई