झारखंड: दो सड़क दुर्घटनाओं में छह लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 26, 2025

झारखंड के पूर्वी सिंहभूम और गिरिडीह में शुक्रवार को दो सड़क दुर्घटनाओं में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार ये दुर्घटनाएं पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा और गिरिडीह के बड़कीटांड इलाके में हुईं।

शवों को बाद में पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया। गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक विमल कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि गिरिडीह-धनबाद मुख्य मार्ग पर बड़कीटांड जंगल के पास एक यात्री वाहन तेज रफ्तार ट्रक से टकरा गया, जिससे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और छह अन्य लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि शवों को गिरिडीह सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

प्रमुख खबरें

किसान के बाद छात्र भी आतंकवादी: Rahul Gandhi बोले, Dharmendra Pradhan माफ़ी मांगें

वेनेजुएला में 126 साल में सबसे बड़ी तबाही, भारत ने दिया एक्शन का आदेश

शिवराज सिंह चौहान के बेटे ने किया मानहानि केस तो राहुल गांधी ने जताया खेद, जानें पूरा मामला

PM Modi के बाद अब Amit Shah राष्ट्रपति भवन पहुंचे, Cabinet Reshuffle पर फाइनल मुहर लगने की अटकलें!