झारखंड : किशोरी के साथ दुष्कर्म, नाबालिग मित्र सहित चार गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 23, 2025

झारखंड के पाकुड़ जिले में 17 वर्षीय एक लड़की के साथ उसके नाबालिग ब्वॉयफ्रेंड और उसके तीन दोस्तों ने कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें से तीन नाबालिग हैं। उन्होंने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार देर रात की है जो महेशपुर पुलिस थाना क्षेत्र में घटी।

महेशपुर पुलिस थाना के प्रभारी अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि आदिवासी लड़की ने अपनी तहरीर में आरोप लगाया है कि वह और उसका ब्वॉयफ्रेंड एक मेले से लौटते समय बृहस्पतिवार देर रात एक खेत में बैठकर नाश्ता कर रहे थे।

उन्होंने कहा, ‘‘लड़की ने दावा किया कि थोड़ी देर बाद, उसके ब्वॉयफ्रेंड ने अपने तीन दोस्तों को बुलाया और उन सभी ने बारी-बारी से खेत में उसके साथ दुष्कर्म किया।’’ पुलिस ने बताया कि उसने यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम सहित सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

प्रमुख खबरें

सोशल मीडिया बैन से वीजा जांच तक: बदलती वैश्विक नीतियां और बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव

MGNREGA की जगह नया ग्रामीण रोजगार कानून, VB-G RAM G विधेयक संसद में पेश होने की तैयारी

ICICI Prudential AMC IPO को ज़बरदस्त रिस्पॉन्स, दूसरे ही दिन फुल सब्सक्राइब हुआ

थोक महंगाई में नरमी के संकेत, नवंबर में थोक मूल्य सूचकांक - 0.32 प्रतिशत पर पहुंची