देवघर से उड़ान की हुई शुरुआत, सिंधिया बोले- झारखंड में बनेंगे 3 नए एयरपोर्ट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 30, 2022

नयी दिल्ली। नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शनिवार को कहा कि सरकार झारखंड में तीन नए हवाईअड्डों के विकास की दिशा में काम कर रही है। सिंधिया ने झारखंड के देवघर से दिल्ली के बीच पहली सीधी उड़ान को हरी झंडी दिखाने के बाद कहा कि झारखंड में तीन बड़े हवाईअड्डे बनाने की तैयारी है। ये हवाईअड्डे राज्य के बोकारो, जमशेदपुर और दुमका में बनाने की तैयारी है। इसके साथ ही झारखंड में सक्रिय हवाईअड्डों की संख्या बढ़कर पांच हो जाएगी।

सिंधिया ने कहा, ‘‘इसके साथ हम दुमका को भी रांची और कोलकाता से जोड़ेंगे। बोकारो हवाईअड्डे का काम पूरा हो जाने के बाद इसे पटना और कोलकाता से जोड़ा जाएगा।’’ उन्होंने कहा कि देवघर में 400 करोड़ रुपये की लागत से हवाईअड्डा बनने के बाद बाबा बैद्यनाथ धाम के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए काफी सहूलियत हो जाएगी। देवघर से पहली उड़ान दिल्ली के लिए संचालित हुई जिसकी कमान पूर्व नागर विमानन मंत्री एवं प्रशिक्षित पायलट राजीव प्रताप रुडी के हाथों में थी। इंडिगो एयरलाइन इस उड़ान के लिए ए320 नियो विमान का इस्तेमाल कर रही है।

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा