Jharkhand Train Accident : पटरियों की मरम्मत का कार्य जारी, सात रेलगाड़ियों को रद्द किया गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 01, 2024

झारखंड के सरायकेला-खरसावां में हावड़ा-मुंबई मेल के पटरी से उतरने के बाद बुधवार को इस खंड पर पटरियों की मरम्मत का कार्य जारी रहा जिससे लगातार दूसरे दिन रेलगाड़ियों की आवाजाही प्रभावित रही। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

चक्रधरपुर के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक(डीसीएम) आदित्य कुमार चौधरी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘सभी डिब्बों और मालगाड़ी के वैगन को पटरी से हटा दिया गया है... हम तीन लाइनों में से एक पर यातायात बहाल करने के कार्य में तेजी लाने की कोशिश कर रहे हैं। यह आज चालू हो जाएगी।’’

दक्षिण पूर्व रेलवे ने एक बयान में कहा कि दोनों दिशाओं में तीसरी लाइन को बुधवार तक चालू करने की योजना है। बयान के मुताबिक बुधवार को 08163/08164 चक्रधरपुर-राउरकेला-चक्रधरपुर स्पेशल, 12768 संतरागाछी-नांदेड़ एक्सप्रेस, 08602 हटिया-टाटानगर स्पेशल, 08195 टाटानगर-हटिया स्पेशल, 18190 एर्णाकुलम-टाटानगर एक्सप्रेस, 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस और 12872 टिटलागढ़-हावड़ा एक्सप्रेस सहित सात रेलगाड़ियों को रद्द कर दिया गया जबकि कुछ रेलगाड़ियों की यात्रा गंतव्य से पहले ही समाप्त कर दी गई। दुर्घटना के कारण रेलवे को मंगलवार को लगभग 35 रेलगाड़ियों का मार्ग परिवर्तित करना पड़ा या उन्हें रद्द करना पड़ा।

प्रमुख खबरें

हर कार मालिक को एक अनजाने सड़क हादसे से पहले यह जानना चाहिए

NEET Controversy: जंतर मंतर पहुंचे Physics Wallah के Alakh Pandey, पूछा- सरकार बच्चों से बात क्यों नहीं करती?

Jantar Mantar Violence Case: दिल्ली पुलिस ने ACP पर हमले के आरोप में दर्ज की FIR, हत्या की कोशिश और दंगे की धाराएँ शामिल

Nitin Nabin की दो टूक: मेहनती छात्रों का भविष्य खतरे में डालने वालों को नहीं बख्शा जाएगा