Jharkhand : जंगली हाथियों ने एक व्यक्ति को कुचला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 17, 2025

झारखंड के रामगढ़ जिले में जंगली हाथियों के साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे 32 वर्षीय एक व्यक्ति को हाथियों के झुंड ने कथित तौर पर कुचलकर मार डाला। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि यह घटना मांडू ब्लॉक के आरा साउथ में हुई। संभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) नीतीश कुमार ने बताया कि केडला गांव निवासी अमित कुमार राजवार वीडियो बनाने और सेल्फी लेने के लिए आठ जंगली हाथियों के झुंड के पास गए थे।

हाथियों ने कुमार को कुचल दिया जिससे उनकी मौत हो गई। उन्होंने कहा, ‘‘वन विभाग बार-बार लाउडस्पीकर का इस्तेमाल करके लोगों से जंगली हाथियों के करीब न जाने की अपील कर रहा है, इसके बावजूद इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Gold-Silver का Price Crash! रिकॉर्ड ऊंचाई से धड़ाम गिरे दाम, निवेशक अब क्या करें?

India-US trade डील के बाद रुपये और शेयर बाजार में जोरदार तेजी

भारत-पाक तनाव के बीच महिला क्रिकेट पर असर नहीं, बैंकॉक में तय मुकाबला कायम

Australia को T20 World Cup 2026 से पहले तगड़ा झटका, पैट कमिंस हुए बाहर।