चलती ट्रेन से गिरकर झारखंड की युवती की मौत दुर्घटना नहीं, पति ने की हत्या: पुलिस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 14, 2025

झारखंड में चलती ट्रेन से गिरकर हुई 24 वर्षीय महिला यात्री की मौत कोई दुर्घटना नहीं थी, बल्कि उसके पति ने उसकी हत्या की थी। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि महादेव ने अपने गृह जिले गढ़वा के धुरकी थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी और दावा किया था कि उसकी पत्नी दुर्घटनावश ट्रेन से गिर गई थी। सिंह के मुताबिक, राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने मामला जिला पुलिस को सौंप दिया। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान महादेव ने स्वीकार किया कि उसने अपनी पत्नी को चलती ट्रेन से धक्का दे दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई।

सिंह के अनुसार, महादेव ने पुलिस को बताया कि हत्या का कारण पारिवारिक विवाद था। उन्होंने बताया कि स्थानीय अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका