झारखंडः किसान के घर घुसा बाघ, वन अधिकारियों ने पकड़ा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 26, 2025

झारखंड के रांची जिले के एक गांव में बुधवार को एक वयस्क बाघ (रॉयल बंगाल टाइगर) एक किसान के घर में घुस गया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई, हालांकि बाद में वन अधिकारियों ने उसे पकड़ लिया।

वर्मा ने बताया कि जब किसान ने बाघ को घर के एक कमरे में घुसते देखा तो उन्होंने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। उन्होंने बताया कि जब बाघ घर में घुसा तो करीब आठ साल की दो बच्चियां भी घर के अंदर थीं, लेकिन उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

अधिकारी ने बताया कि पलामू टाइगर रिजर्व (पीटीआर) से एक बचाव दल मौके पर पहुंचा और बचाव अभियान शुरू कर कर सफलतापूर्वक बाघ को पकड़ लिया। उन्होंने कहा, पिंजरे में बंद करने के बाद उसे बेहोश कर दिया गया। उसे एक वाहन में लादकर रांची के बिरसा जैविक उद्यान ले जाया जाएगा, जहां उसे निगरानी में रखा जाएगा। उन्होंने कहा, हालांकि, बाघ को मुक्त करने का निर्णय बाद में लिया जाएगा।

प्रमुख खबरें

PCOS Diet Plan: PCOS को कंट्रोल करेगा ये Superfood, महिलाएं अपनी Diet में आज से ही शामिल करें ये 5 चीजें

Nayara Energy: भारत में पेट्रोल पंपों की संख्या 7000 के पार, निजी क्षेत्र में मजबूत की अपनी बादशाहत

Madhya Pradesh: छिंदवाड़ा में भीषण सड़क हादसा! खड़ी पिकअप वैन को ट्रक ने मारी टक्कर, एक महिला समेत 6 मजदूरों की मौत, 21 घायल

Top 5 Govt Jobs: जून में इन बंपर भर्तियों की Deadline खत्म, फटाफट करें Online Application