Jiah Khan Birthday: महज 25 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, सुसाइड नोट में बयां किया था रिश्ते का दर्द

By अनन्या मिश्रा | Feb 20, 2023

बॉलीवुड एक्ट्रेस जिया खाना का जन्मदिन 20 फरवरी को होता है। फिल्म इंडस्ट्री आज भी बॉलिवुड ऐक्ट्रेस जिया खान की आत्महत्या भूली नहीं है। 20 फरवरी 2023 को जिया खान का 35वां जन्मदिन है। महज 25 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था। वहीं जिया खान ने काफी कम समय में बॉलीवुड में अपनी पहचान बना ली थी। केवल 3 फिल्में करने के बाद लोगों की जुबान पर उनका नाम चढ़ गया था। लेकिन अचानक से उनकी मौत की खबर ने उनके चाहने वालों को तोड़ दिया था। जिया खान की मौत से आजतक पर्दा नहीं उठ सका। लेकिन सफलता का स्वाद चखने से पहले ही उन्होंने मौत को गले लगा लिया। आपको बता दें कि 20 फरवरी 1988 को जिया खान का जन्म न्यूयॉर्क में हुआ था। एक्ट्रेस बनने की चाहत जिया को मुंबई खींच लाई। 

जिया ने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ निशब्द फिल्म से अपने करियर की शुरूआत की थी। हालांकि उनकी इस फिल्म जमकर विरोध किया गया था। लेकिन विरोध के बीच जिया का नाम लोगों के जुबान पर पान के रंग की तरह चढ़ गया था। लोग जिया को उनकी पहली फिल्म से पहचानने लगे थे। इसके बाद जिया ने बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार के अपोजिय हाउसफुल में काम किया और आमिक के साथ गजनी में नजर आईं। जहां इतने बड़े कलाकारों के साथ काम करने के लिए लोगों को सालों लग जाते हैं। वहीं जिया अपने करियर के शुरूआती दिनों में ही सफलता की सीढ़ियां तेजी से चढ़ती जा रहीं थीं। जिया खान हर बढ़ते दिन के साथ अपने सपने को पूरा कर रही थीं। इस दौरान वह आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली संग रिश्ते में आ गई थीं।

इसे भी पढ़ें: Madhubala Birth Anniversary: आखिर क्यों जिंदगी भर प्यार के लिए तरसती रहीं अभिनेत्री मधुबाला

रिश्ते में बुरे दौर से गुजर रही थीं जिया

जहां जिया बॉलीवुड में एक के बाद एक सफलता की सीढ़ी चढ़ रही थीं तो वहीं सूरज पंचोली बॉलीवुड में सफल होने के लिए स्ट्रगल कर रहे थे।। वहीं जिया ने भी इस रिश्ते को खुलेआम स्वीकार किया। सूरज और जिया के इस रिश्ते के बारे में उनके घरवालों को भी जानकारी थी। लेकिन इस दोनों के रिश्ते के बीच कुछ ऐसा भी था, जिसकी किसी को खबर नहीं थी। प्यार होते हुए भी जिया इस रिश्ते में घुटन महसूस करने लगी थीं। वहीं जिया की मां को यह रिश्ता कुछ खास पसंद नहीं था। लेकिन बेटी की खुशी के चलते उन्होंने कभी कुछ नहीं कहा। 3 जून 2013 को जिया ने अपने मुंबई स्थित घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस खबर से न सिर्फ जिया के फैंस बल्कि बॉलीवुड भी परेशान हो गया। जिया ने 6 पन्ने की सुसाइड नोट में अपनी जान देने के कारण का जिक्र किया था।

6 पन्ने के सुसाइड नोट में बयां किया था दर्द

सुसाइड नोट में जिया ने अपने और सूरज पंचोली के रिश्ते के बारे में भी कुछ चौंकाने वाले खुलासे किए थे। जिया ने सूरज पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। इसके अलावा जिया ने सुसाइड में यह भी खुलासा किया था कि वह एक बार प्रेग्नेंट हो गई थीं। तब सूरज पंचोली ने उनका जबरन अबॉर्शन करवा दिया था। वहीं सूरज पर फिजकली और मेंटली रूप से परेशान करने का आरोप लगाया था। जिसके बाद जिया की मां राबिया ने सूरज पंचोली के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कराया था। वहीं पुलिस ने सूरज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। 23 दिन जेल में रहने के बाद सूरज पंचोली जमानत पर बाहर आ गया था। बता दें कि साल 2015 में सीबीआई को जिया की मौत का मामला ट्रांसफर कर दिया गया। हालांकि जिया खान मौत मामले में इतने साल बाद भी कोई नतीजा नहीं निकल पाया।

प्रमुख खबरें

7 Dogs Movie Review | धमाकेदार एक्शन, इंटरनेशनल लोकेशन्स और सलमान-संजय का स्वैग, जानिए कैसी है यह मेगा-थ्रिलर

JSSC CGL अभ्यर्थियों ने Jharkhand सचिवालय पर किया प्रदर्शन, रद्द परीक्षाएं बहाल करने की मांग

Travel Tips: तुर्कमेनिस्तान का वह नरक द्वार जहाँ 1971 से नहीं बुझी आग, जानिए Karakum Desert का सच

आजकल सब डायबिटीज के शिकार हो रहे हैं...चीनी की बढ़ती कीमतों पर बिहार सरकार के मंत्री का ये बयान सुना आपने?