PM मोदी और गुजरात सरकार को जिग्नेश मेवानी का चैलेंज, 1 जून को बंद होगा गुजरात, आप लाठी तैयार कीजिए हम सीना तैयार करके बैठे हैं

By अभिनय आकाश | May 03, 2022

जमानत मिलने के बाद अहमदाबाद पहुंचे जिग्नेश मेवानी ने उन पर हुई कार्रवाई को लेकर सरकार पर निशाना साधा। मेवानी ने असर सरकार की कार्रवाई को शर्मनाक बताते हुए कहा कि मुझे 9 दिन की जेल हुई, पीड़ित किया गया लेकिन शिकायत नहीं की। असम की न्यायपालिका ने कुदाल को कुदाल बताया कि मेरे खिलाफ एफआईआर बेबुनियाद है। यह दिल्ली में उनके राजनीतिक आकाओं के इशारे पर किया गया था।

इसे भी पढ़ें: मेरी गिरफ्तारी पीएमओ द्वारा रची गई एक पूर्व नियोजित साजिश : जिग्नेश मेवानी

गौरतलब है कि इससे पहले भी जमानत मिलने पर मेवानी का पुष्पा वाला अंदाज दिखा था जब पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा था कि पुलिसकर्मी पर कथित हमले के मामले में ज़मानत मिलने पर गुजरात के विधायक जिग्नेश मेवानी ने कहा कि मुझे न्यायतंत्र पर भरोसा था, है और रहेगा... मुझे पुलिस से दुर्व्यवहार करना होता तो गुजरात से मुझे उठाया तब करता। ये भाजपा सरकार का षड्यंत्र है, वे मेरा हौसला तोड़ना चाहते हैं। इसके साथ ही मेवानी ने सत्तारूढ़ बीजेपी ने उनके खिलाफ एक महिला का इस्तेमाल करके केस तैयार करके एक कायरतापूर्ण काम किया है। साथ ही फिल्म पुष्पा की तरफ इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि मैं नहीं झुकूंगा (झुकेगा नहीं)। 

प्रमुख खबरें

Microsoft निलंबन पर भड़कीं Pramila Jayapal, बोलीं कानूनी प्रवासन व्यवस्था को बर्बाद कर रहा ट्रंप प्रशासन

Nana Patekar की मौत दिल का दौरा या कुछ और? पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखने के बाद गोवा पुलिस ने किया अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज!

West Bengal के Nandigram और Rejinagar उपचुनाव के लिए मतों की गिनती शुरू

H-1B दुरुपयोग पर अमेरिकी कार्रवाई! Microsoft, Infosys और TCS PERM प्रोग्राम से निलंबित, 30 लाख नौकरियों का दिया हवाला